माताओं-बहनों को धोखा देने के लिए भाजपा लायी है महिला रिजर्वेशन बिल : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार...

Sep 28, 2023 - 04:41
Sep 28, 2023 - 04:52
 0  1
माताओं-बहनों को धोखा देने के लिए भाजपा लायी है महिला रिजर्वेशन बिल : अखिलेश यादव

लखनऊ/खजुराहो। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार और केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एमपी के खुजराहो में की प्रेसवार्ता करते हुए डबल इंजन की सरकार पर महिला बिल और अत्याचार, मंहगाई, झूठे वादों और आदिवासियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए हमला बोला।

यह भी पढ़े : सरकारी प्रतिभूति, विदेशी मुद्रा बाजार शुक्रवार को भी खुले रहेंगे

अखिलेश ने कहा कि मध्यप्रदेश इतने वर्षों के बाद और दिल्ली की (केन्द्र की भाजपा) सरकार होने के बावजूद सबसे ज़्यादा परेशानी में हमारी माताएं-बहनें हैं। भाजपा वाले धूमधाम से प्रचार कर रहे कि महिला रिजर्वेशन बिल पास कर दिया। लेकिन सच्चाई यह है कि न जाने ये कब लागू होगा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा वालों को ये साबित करना चाहिए कि जो मध्य प्रदेश की सूची होगी प्रत्याशियों की उसमें कम से कम 33 प्रतिशत महिलाएं दिखाई दें। वरना इसका मतलब ये है कि केवल माताओं-बहनों को धोखा देने के लिए ये बिल लाएं। समाजवादी पार्टी को अगर 20 प्रतिशत महिलाएं लड़ानी पड़ी तो लड़ाएंगे। सपा की मांग है और घोषणा पत्र में शामिल करेंगे कि यहां कि गरीब माताओं बहनों को 6000 रुपये मिले।

यह भी पढ़े : उप्र : भाद्रपद मास की पूर्णिमा 29 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट है, अगर सबसे बड़ा प्लांट है तो बिजली क्यूं नहीं मिल रही गरीबों को? किसान की आय दोगुनी की बात की। मैं जानता हूं उत्तर प्रदेश में ये किसानों को कीमत नहीं दे पाए और यहां भी आय दोगुनी नहीं दे पाए। बीजेपी ने बड़े उद्योपतियों को लाइसेंस देकर गेहूं खरीदवा दिया।

हर वर्ग के लोग आज दु:खी हैं। मध्य प्रदेश में परिवर्तन होना तय है। इंडिया (आईएनडीआईए) गठबंधन में समाजवादी पार्टी के लोग साथ है। मुझे उम्मीद है समाजवादी पार्टी पूरी जिम्मेदारी से और अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को लेकर चुनाव लड़ेगी, पहले से ज्यादा सीटें सपा जीतने जा रही है। इस दौरान आदिवासी सपा नेता व्यास जी गौड़, एमपी प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पार्टी नेता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : क्रिकेट विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम हैदराबाद पहुंची

उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार से मध्यप्रदेश के दो दिवसीय विधानसभा चुनाव दौरे पर पहुंचे है। पहले दिन उन्होंने रीवा के सिरमौर में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। वहीं गुरुवार को खजुराहो में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे और एमपी चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों की जीत का मंत्र देंगे।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0