भाजपा किसान मोर्चा ने बांदा में निकाली ट्रैक्टर रैली, गूंजे योगी मोदी के नारे
जिला किसान मोर्चा द्वारा आज शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली गई और इस रैली के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों..

जिला किसान मोर्चा द्वारा आज शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली गई और इस रैली के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में गुरुवार को ट्रैक्टरों को एकत्र किया गया और फिर इन्हें पार्टी के झंडे से सजाया गया। इसके बाद ट्रैक्टरों की यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई।
यह भी पढ़ें - शिव चरण शुक्ल सहकार भारती प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बनें
इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साढ़े सात वर्षों में किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है।जिससे किसान लाभान्वित हो रहा है। इसी तरह से प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं जिससे किसान, सरकार से खुश है।
दोनों सरकारों द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के समर्थन में ही किसान मोर्चा द्वारा ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली पूरे प्रदेश में हर जनपद में निकाली जा रही है ताकि किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके। रैली के दौरान सांसद आर के सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, नरैनी विधायक राज करन कबीर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
यह भी पढ़ें - बांदा के अमन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए, प्रियंका गांधी हाईकोर्ट में रिट दायर करायेंगी
यह भी पढ़ें - अखिलेश यादव भी बोले अमन हत्याकांड की सीबीआई की जांच हो
What's Your Reaction?






