जीजा के साथ बहन के प्रेम संबंध से नाराज चचेरे भाई ने बहन को गोलियों से भूना

जनपद के राठ थाना क्षेत्र में जीजा के साथ चचेरी बहन के प्रेम संबंधों लेकर चचेरे भाई ने दिनदहाड़े घर में घुस कर चचेरी बहन की गोली...

Oct 12, 2022 - 04:12
Oct 12, 2022 - 04:53
 0  1
जीजा के साथ बहन के प्रेम संबंध से नाराज चचेरे भाई ने बहन को गोलियों से भूना
फाइल फोटो

जनपद हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में जीजा के साथ चचेरी बहन के प्रेम संबंधों लेकर चचेरे भाई ने दिनदहाड़े घर में घुस कर चचेरी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी।  उसी समय मोहल्ले में चादरपोशी जलूस निकल रहा था। डीजे के शोर में गोली की आवाज दब गई।

यह भी पढ़ें - नवरात्रि में गायब हुई विवाहिता का 11 दिन बाद भी पता नहीं चला

घटना के बारे में नगर के छोटी जुल्हैटी मोहल्ला निवासी महमूद खां ने बताया मंगलवार शाम अपने पुत्र अतर व शकील के साथ अपनी जूते की दुकान पर थे। घर में पुत्री शहनाज खातून (30) व बहू सीमा थीं। शाम करीब साढ़े चार बजे भाई नसीम खां का पुत्र रोशन अपने बहनोई तौजीफ व दो अन्य के साथ घर में घुस गया और पुत्री शहनाज खातून को अवैध तमंचे से गोली मार दी। 

यह भी पढ़ें - युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप, एक आरोपी को ग्रामीणों से पकड कऱ किया पुलिस के हवाले

घटना के समय बहू ऊपरी मंजिल पर थीं। मोहल्ले में चादरपोशी जलूस निकल रहा था। डीजे के शोर में गोली की आवाज दब गई। कुछ समय बाद बहू सीमा नीचे पहुंचीं। खून से लथपथ शहनाज को देख चीखपुकार मचाई। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे।यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

उनका कहना है कि भाई नसीम खां से उनका विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में पुत्री की गोली मार कर हत्या की। आठ साल पहले मृतका की शादी भोगनी गांव निवासी नूर आलम के साथ हुई थी। बीमारी में पति की मौत के बाद अपने पिता के साथ रहतीं थीं। एसपी शुभम पटेल कहना है कि प्रथम दृष्टया यह तथ्य प्रकाश में आए हैं कि रोशन पठान के बहन के पति तौजीब के साथ शाहनाज के कथित प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 0