बांदा के अजय यादव का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लीग में चयन
जनपद बांदा के होनहार क्रिकेटर एवं क्रिकेट कोच अजय यादव ने जिले का नाम राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय...
ओमान में होने वाली बीसीपीएल सीजन-3 में राजस्थान स्कोचर्स टीम से खेलेंगे
बांदा। जनपद बांदा के होनहार क्रिकेटर एवं क्रिकेट कोच अजय यादव ने जिले का नाम राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन किया है। अजय यादव का चयन भारतीय कॉरपोरेट प्रीमियर लीग (Bharatiya Corporate Premier League – BCPL) के तीसरे सीजन के लिए हुआ है, जिसका आयोजन इस वर्ष ओमान में किया जाएगा।
हाल ही में आयोजित ऑक्शन प्रक्रिया में राजस्थान स्कोचर्स (Rajasthan Scorchers) टीम ने अजय यादव को ₹2 लाख 80 हजार की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास, क्रिकेट के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतिफल मानी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि अजय यादव वर्तमान में रोहित शर्मा क्रिकेट अकादमी में बतौर क्रिकेट कोच अपनी सेवाएं दे रहे हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर की लीग में चयनित होना, उनकी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
अजय यादव के चयन की खबर मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल प्रेमियों एवं युवाओं ने इसे बांदा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। अंकित कुशवाहा, सुनील सक्सेना, राजेश दीक्षित, कमल यादव, अबरार फारूकी, राजेंद्र अवस्थी, अन्नू भाई, महेश साहिल सहित अनेक लोगों ने अजय यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अजय यादव की यह सफलता जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है और इससे बांदा में क्रिकेट के प्रति युवाओं का उत्साह और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
