आगरा : खेत में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

थाना ताजगंज क्षेत्र के पंचगाई खेड़ा में सोमवार सुबह एक करीब 25 वर्षीय युवक का शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस..

Mar 22, 2021 - 07:22
Mar 22, 2021 - 08:45
 0  3
आगरा : खेत में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

थाना ताजगंज क्षेत्र के पंचगाई खेड़ा में सोमवार सुबह एक करीब 25 वर्षीय युवक का शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

आशंका है कि हत्या कर शव फूंकने का प्रयास किया गया है। अभी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें - यूपी में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 16 जिलों में मड़राया खतरा

 गांव पंचगाई खेड़ा के लोग सुबह खेतों की ओर गये थे, उन्होंने खेत में युवक का शव पड़ा देखा। जिसके शरीर पर चोटों के निशान थे और शव अधजली हालत में था।

ग्रामीणों ने जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद भी पहुंच गये।उन्होंने बताया कि शव की स्थिति को देख आशंका है कि युवक की हत्या करके शव को फूंकने की कोशिश की गई है। डाग स्क्वाड और फील्ड यूनिट को बुलाया गया। पुलिस युवक की जानकारी में जुट गई है।

यह भी पढ़ें - करीना कपूर का अजीबो गरीब फैशन के कारन हुयी ट्रोल,

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 1
Angry Angry 2
Sad Sad 2
Wow Wow 2