लालू दुबे और संजय गुप्ता को शपथ दिलाने के बाद कांग्रेसियों को चुनावी मंत्र दे गए पुष्पेंद्र
शहर के एक होटल में आज नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू भैया एवं शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता का कांग्रेस जनों की भव्य..

शहर के एक होटल में आज नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे (लालू भैया) एवं शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता का कांग्रेस जनों की भव्य उपस्थिति में पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। पुष्पेंद्र सिंह प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रभारी चित्रकूट मंडल ने पदभार ग्रहण कराने, व सम्मानित करने के बाद कांग्रेस जनों का आवाहन किया कि विधानसभा चुनाव सन्निकट है कांग्रेस जन कमर कस लें बूथों में हमें बहादुर योद्धा नए और तैयार करने हैं, इस काम में लगना है।
यह भी पढ़ें - यमुना नदी के उफनाने से दो जनपदों का सम्पर्क मार्ग हुआ बंद
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्र ने कहा हम सब मिलकर जनपद में सशक्त फौज तैयार कर रहे हैं, संगठन को मिलकर मजबूत करना है। प्रदेश सचिव बांदा प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने एक्शन प्लान से अवगत कराया।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ने कहा हम मिलकर संगठन का मजबूत ढांचा बना रहे हैं, गांव गांव घर घर जा रहे हैं, उन्होंने समस्त कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया तथा आवाहन किया कि वह प्रत्येक कांग्रेस जन का साथ चाहते हैं, आइए अपने को, कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाएं, सोनिया जी, राहुल जी, प्रियंका जी के हाथों को मजबूत बनाएं। प्रदेश सचिव बांदा प्रभारी अभिमन्यु सिंह का भी स्वागत अभिनंदन किया गया।
यह भी पढ़ें - यमुना, बेतवा नदियां उफनाने से हमीरपुर शहर के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुसा
इस अवसर पर उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, पवन देवी कोरी, सुनीता यादव, सीमा खान, ओमप्रकाश गौतम, रामपाल अवस्थी, मुमताज अली प्रदेश सदस्य, राज बहादुर गुप्ता, आदित्य स्वरूप पांडे, भगवानदीन गर्ग, शोएब रिजवी, राजेश गुप्ता, गजेंद्र सिंह पटेल, सन्तोष कुमार द्विवेदी कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष बाँदा, चंद्रपाल वर्मा, रमेश चंद्र कोरी, मोहम्मद इदरीश, कुतैबा जमा, डॉक्टर के पी सेन, बी लाल, धर्मेश सिंह, शैलेंद्र सिंह अध्यक्ष किसान कांग्रेस, राजेश दुबे एडवोकेट, अनिरुद्ध पांडे ब्लॉक अध्यक्ष नरैनी, डॉ राजेंद्र तिवारी, सैय्यद अल्तमश हुसैन, रामहित निषाद, रमेश चंद गुप्ता, शनी पटेल एनएसयूआई अध्यक्ष, पप्पू रंपा नें विचार व्यक्त किए।
यह भी पढ़ें - तीव्र गति से हो रहा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य, 55% भौतिक कार्य पूर्ण, देखिये यहाँ
What's Your Reaction?






