यमुना नदी के उफनाने से दो जनपदों का सम्पर्क मार्ग हुआ बंद
युमना का पानी खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। पहले तो निचले स्तर के गांव में पानी ने अपनी जगह बनाई इसके बाद पानी अब औरैया से जाने..

- यमुना के पानी ने मचाई तबाही, गांव से लेकर सड़के हुई जलमग्न, वाहनों की आवाजाही हुई ठप
युमना का पानी खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। पहले तो निचले स्तर के गांव में पानी ने अपनी जगह बनाई इसके बाद पानी अब औरैया से जाने वाले जालौन के राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया है जिसके चलते जिला जालौन की सीमाओं को पुलिस ने सील कर दिया।
डीएम व एसपी ने नावों से बाढ़गस्त इलाकों को दौरा कर राहत शिविरों को जायजा लिया और ग्रामीणों को हर सम्भव मदद का आश्वासन देते हुए कैम्प में बेहतर भोजन तैयार कर बाढ़ प्रभावितो लोगों को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें - यमुना, बेतवा नदियां उफनाने से हमीरपुर शहर के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुसा
- डीएम-एसपी ने नाव से लिया बाढ़ग्रस्त इलाकों को दौरा, बाढ़ के पानी ने सड़क पर डाला डेरा
आपको बता दें कि, जिला जालौन औरैया से सटा हुआ जनपद है जिससे दोनों जनपदों में आने जाने वालों की संख्या काफी है लेकिन सड़क पर बाढ़ के पानी आने के बाद अब पूरी तरह वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। दोनों जनपदों के आस-पास रहने वाले लोगों का सम्पर्क टूट गया है। जिस कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के बंद होने के बाद अति आवश्यक कार्य होने पर लोग पैदल यात्रा कर रहे हैं।
यमुना का पानी खतरे के निशान से 05 मीटर ऊपर तक पहुंचा गया हैं। लगातार बढ़ रहे यमुना के जल स्तर से कई गांव डूब गए हैं। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आज नाव से अफसरों के साथ बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर लगाए गए राहत शिविरों में पहुंचे और बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों का हालचाल लिया।
राहत शिविरों में खानपान की बेहतर व्यवस्था रखी जाए। कोई भी भूखा न रहें, इसका ख्याल रखा जाएं। इसके साथ ही अधिकारियों ने औरैया-जालौन के बीच सभी वाहनों के प्रवेश पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है और जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात कर दी है।
यह भी पढ़ें - लगातार बढ़ रहा है यमुना का जलस्तर, किनारे बसे लोगों में खलबली, सिंचाई विभाग की टीमें अलर्ट
हि.स
What's Your Reaction?






