63 वर्षीय बुजुर्ग ने 12 वर्षीय किशोरी के साथ, तौलिये से मुंह बांधकर किया रेप

एक 63 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी पोती की उम्र के बराबर की लड़की से जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। रहली...

Dec 22, 2022 - 03:01
Dec 22, 2022 - 03:07
 0  2
63 वर्षीय बुजुर्ग ने 12 वर्षीय किशोरी के साथ, तौलिये से मुंह बांधकर किया रेप

सागर

एक 63 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी पोती की उम्र के बराबर की लड़की से जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। रहली थाना क्षेत्र के पटना बुजुर्ग गांव की 12 वर्षीय किशोरी बर्तन मांजने के बाद उसका पानी फेंकने घर के बाहर गई थी। उसी समय वह हैवान बच्ची का मुंह दबाकर उठाकर ले गया। इसके बाद एक सूनसान जगह में तौलिये से मुंह बांधकर उसके साथ रेप किया।

यह भी पढ़ें - पेंसिल का छिलका गले में फंसा,होमवर्क कर रही छात्रा की दर्दनाक मौत

दरअसल युवती अपने घर के बाहर किसी काम से आई थी. मौका पाकर 63 साल का बुजुर्ग उसका मुंह दबाकर एकांत में ले गया और किशोरी का मुंह बांधकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने परिजनों के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। तब परिजनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें - बीयू में छात्रों से रैगिंग पर बवाल, दो गुटों में मारपीट, हॉकी, डंडों से हमला, 15 से अधिक घायल

इस बारे में रहली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे पटना बुजुर्ग गांव में 12 साल की लड़की जो कक्षा 6 की छात्रा है। अपने घर पर बर्तन धोने के बाद पानी फेंकने के लिए बरामदे में आई थी। तभी आरोपी मुन्ना कुर्मी आया और किशोरी का मुंह बंदकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने किशोरी को एकांत में ले जाकर तौलिया से मुंह बांधकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें - झांसी से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के संचालन पर पड़ी कोहरे की मार, ट्रेनें दो से तीन घंटे तक लेट रहीं

किशोरी बमुश्किल उसके चंगुल से छूटकर अपने ताऊ के घर पहुंची और अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। पीड़िता के परिजन तत्काल उसको लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रेहली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा पटना बुजुर्ग पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी और गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0