लखनऊ में सिटी बसों के बेड़े में शामिल होंगी 40 नई इलेक्ट्रिक बसें

लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में 700 इलेक्ट्रिक एसी बसों के बदले अभी 355 बसें ही चल रही हैं..

Apr 5, 2022 - 02:14
Apr 5, 2022 - 02:15
 0  2
लखनऊ में सिटी बसों के बेड़े में शामिल होंगी 40 नई इलेक्ट्रिक बसें
लखनऊ में सिटी बसों के बेड़े में शामिल होंगी 40 नई इलेक्ट्रिक बसें..

राजधानी लखनऊ में सिटी बसों के बेड़े में मई तक 40 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो जाएंगी। इससे गर्मी में यात्रियों को राहत मिलेगी। लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में 700 इलेक्ट्रिक एसी बसों के बदले अभी 355 बसें ही चल रही हैं। बाकी 345 इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई होनी है। इनमें 40 इलेक्ट्रिक बसें लखनऊ को मिलेंगी। ये बसें मई तक सिटी बसों के बेड़े में शामिल हो जाएंगी।

लखनऊ में सिटी बसों के बेड़े में शामिल होंगी 40 नई इलेक्ट्रिक बसें..

इससे मई, जून की गर्मी मेंं लखनऊ के यात्रियों को इलेक्ट्रिक एसी बसें राहत देंगी। इन बसों को इसी वित्तीय वर्ष में आ जाना था। पर अब मई के अंत तक इन इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा। सिटी परिवहन के प्रबंध निदेशक पल्लव बोस ने बताया कि लखनऊ में मई के अंत तक 40 इलेक्ट्रिक एसी बसों की आपूर्ति होनी है। इसके लिए निर्देश दिये गए हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति जून के अंत तक होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें - यूपी में नए भाजपा अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, डा. दिनेश शर्मा या कोई और..

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने किया रामलला का दर्शन, मंदिर निर्माण के प्रगति की ली जानकारी

यह भी पढ़ें - उप्र : 100 दिन में 10 हजार भर्ती करेगा गृह विभाग, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2