यूपी में नए भाजपा अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, डा. दिनेश शर्मा या कोई और..

दूसरी बार सत्ता में आई भाजपा सरकार में मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की जो चर्चा शुरू हुई..

Apr 4, 2022 - 03:22
Apr 4, 2022 - 03:24
 0  1
यूपी में नए भाजपा अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, डा. दिनेश शर्मा या कोई और..
यूपी में नए भाजपा अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, डा. दिनेश शर्मा या कोई और..

लखनऊ,

दूसरी बार सत्ता में आई भाजपा सरकार में मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की जो चर्चा शुरू हुई वह अभी भी जारी है। सोशल मीडिया तो श्रीकांत शर्मा को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की बधाईयां भी मिलने लगी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई के कुछ पोस्ट भी वायरल हुए हैं। जिसमें साफ लिखा है कि श्रीकांत शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिलने की ढेर सारी बधाई। श्रीकांत शर्मा को बधाई देने का सिलसिला सुबह से लेकर शाम तक जारी रहा। श्रीकांत को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई कोई और नहीं बल्कि भाजपा के विधायकों ने ही दे डाली। हालांकि संगठन की ओर से अभी इस बात की किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने किया रामलला का दर्शन, मंदिर निर्माण के प्रगति की ली जानकारी

जब वायरल पोस्ट ने खूब हंगामा मचा दिया और संगठन की ओर से भी इस संदर्भ में कोई जानकारी होने से मना कर दिया गया तो भाजपा विधायकों के होशफाख्ता हो गए। और अपनी अपनी पोस्ट डिलीट करना शुरू कर दिया।पर माहौल गरम है श्रीकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा पूर जोर पर है। वैसे भी हर तरफ यह सवाल है कि, उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। 

बतादें कि स्वतंत्रदेव सिंह के कैबिनेट में जगह मिलने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद इस समय खाली है। यूपी सरकार का गठन होने के बाद से ही श्रीकांत शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद दिए जाने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। सबसे अधिक चर्चा ये भी थी कि यूपी से आमचुनाव में बेहतर परिणाम के लिए भाजपा नेतृत्व किसी ब्राह्मण चेहरे को मौका देने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें - उप्र : 100 दिन में 10 हजार भर्ती करेगा गृह विभाग, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

इस पर कई नाम बाहर आ रहे हैं, जिन पर राजनीतिक समीकरणों के अनुसार मंथन किया जा रहा है। डा. दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, ये दोनों ब्राह्मण वर्ग से है। वहीं एक नाम और लोगों की जुबान पर है अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम का। श्रीकांत शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए चुनने के पीछे एक कारण यह भी है कि वह मथुरा सदर सीट से विधायक हैं। भाजपा की राजनीति अब अयोध्या और काशी से हटकर मथुरा पर केंद्रित होने लगी है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के प्रचार के गीतों के साथ ही नेताओं के बयान और भाषणों में मथुरा बार-बार आया। 25 मार्च को राजधानी में सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मंच से भी कलाकारों ने अपने गीतों में बार-बार मथुरा को सजाने संवारने का जिक्र किया था।

पार्टी में सक्रिय और भी ब्राह्मण नेताओं के नाम चर्चाओं में आ रहे हैं लेकिन श्रीकांत शर्मा की तेज तर्रार नेता की छवि उन्हें चर्चाओं में आगे बढ़ा रही है। बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंत्रिमंडल का खाका खींचने के दौरान ही भाजपा के रणनीतिकारों ने प्रदेश संगठन की कमान पर भी मंथन कर लिया है। पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए ऊर्जा विभाग में सुधार के तमाम प्रयास करने और मथुरा सदर सीट से भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद भी श्रीकांत शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दिए जाने को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है।  पर अभी तक कोई भी यूपी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। अब देखना ये होगा कि भाजपा परिचित चेहरा पेश करती है या या नया चेहरा पेश कर एक बार फिर से चौंकाएगी।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी से मिले शिवपाल यादव, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.