उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति पर अवकाश में बदलाव, 15 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
उत्तर प्रदेश शासन ने मकर संक्रांति पर्व को लेकर वर्ष 2026 के अवकाश में संशोधन किया है...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने मकर संक्रांति पर्व को लेकर वर्ष 2026 के अवकाश में संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी ताज़ा अधिसूचना के अनुसार अब मकर संक्रांति का सार्वजनिक अवकाश 14 जनवरी की जगह 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को घोषित किया गया है।
शासन द्वारा पूर्व में जारी अवकाश सूची के अनुसार मकर संक्रांति पर 14 जनवरी 2026 को अवकाश निर्धारित था, लेकिन अब इस निर्णय में बदलाव करते हुए नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत 15 जनवरी 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इस संबंध में जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश सूची को इस संशोधन के साथ संशोधित माना जाएगा। नए आदेश के अनुसार 15 जनवरी 2026 को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान एवं अन्य संबंधित प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
शासन के इस फैसले से कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम जनता को मकर संक्रांति पर्व मनाने में सुविधा मिलेगी। संबंधित सभी विभागों और अधिकारियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1
