एडेड कॉलेज शिक्षकों को बड़ा तोहफा, ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख
इस फैसले से प्रदेश के 4500 से अधिक एडेड माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत करीब सवा लाख शिक्षक और कर्मचारी लाभान्वित होंगे...
सवा लाख से अधिक शिक्षकों-कर्मचारियों को लाभ, महंगाई भत्ते के आधार पर बढ़ी सीमा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस फैसले से प्रदेश के 4500 से अधिक एडेड माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत करीब सवा लाख शिक्षक और कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
शासनादेश के अनुसार, महंगाई भत्ता मूल वेतन का 50 प्रतिशत होने पर ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे सेवानिवृत्ति के समय शिक्षकों और कर्मचारियों को अधिक आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी।
गौरतलब है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में यह व्यवस्था पहले से ही लागू है, जिसे अब एडेड विद्यालयों में भी लागू कर दिया गया है।
सरकार के इस निर्णय को शिक्षकों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
