आज से पनीर, साबुन, शैंपू के साथ कार और AC भी हुए सस्ते

आम जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है। आज यानी 22 सितंबर से GST की नई दरें लागू हो गई हैं...

Sep 22, 2025 - 13:48
Sep 22, 2025 - 13:53
 0  55
आज से पनीर, साबुन, शैंपू के साथ कार और AC भी हुए सस्ते
AI Generated Images - Gemini AI

GST की नई दरें लागू, अब सिर्फ दो स्लैब – 5% और 18%

आम जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है। आज यानी 22 सितंबर से GST की नई दरें लागू हो गई हैं। अब रोजमर्रा की जरूरत का सामान जैसे घी, पनीर, साबुन, शैंपू और बड़े सामान जैसे कार और AC खरीदना पहले से सस्ता हो गया है।

सरकार ने 3 सितंबर को GST में कटौती का ऐलान किया था, जो आज से लागू हुआ है। अब केवल दो स्लैब होंगे – 5% और 18%। सरकार का कहना है कि टैक्स सिस्टम को आसान बनाने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह फैसला GST काउंसिल की 56वीं बैठक में लिया गया था।

रोजमर्रा के सामान में राहत

  • पनीर, घी, साबुन, शैंपू जैसे उत्पाद अब 18% से घटकर 5% टैक्स स्लैब में आ गए हैं।

  • कुछ कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए हैं, जबकि कुछ ने अनुमानित MRP बताई है।

  • मार्केट में मिलने वाले सामान की कीमतें डिस्काउंट के चलते और भी कम हो सकती हैं।

होटल, जिम, फ्लाइट और सिनेमा भी हुए सस्ते

  • 1000 रुपये तक के होटल रूम पर GST नहीं लगेगा।

  • ₹1000 से ₹7500 के कमरे पर GST 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

  • प्रीमियम होटल (₹7500 से अधिक) पर अब 18% GST लगेगा।

  • ब्यूटी, फिटनेस और हेल्थ सर्विस पर टैक्स 18% से घटाकर 5% किया गया है।

  • 100 रुपये तक की सिनेमा टिकट पर GST 12% से घटाकर 5% हो गया है।

  • 100 रुपये से ज्यादा टिकटों पर 18% GST लागू होगा।

कुछ प्रोडक्ट महंगे भी हुए

शौक और विलासिता की चीजों के लिए 40% का नया टैक्स स्लैब लागू किया गया है।

  • पान मसाला और तंबाकू उत्पाद इस दायरे में आएंगे।

  • पेट्रोल और डीजल गाड़ियां (1200cc/1500cc से अधिक इंजन और 4 मीटर से लंबी) पर 40% टैक्स लगेगा।

  • 350cc से ज्यादा की मोटरसाइकिलें भी अब 40% टैक्स के दायरे में होंगी।
    हालांकि पहले इन वाहनों पर कुल टैक्स 45% था (28% GST + 17% सेस), जो घटकर अब 40% हो गया है।

सरकार का दावा – इकोनॉमी को मिलेगा बूस्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि GST 2.0 से देश की अर्थव्यवस्था में करीब 2 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह होगा।
मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंथा नागेश्वरन के मुताबिक, लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा बचेगा, जिससे खरीदारी बढ़ेगी और उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
इकोनॉमिस्ट गरीमा कपूर का कहना है कि इन सुधारों से कंजम्पशन डिमांड को 1% से 1.2% का बूस्ट मिलेगा, जो अगले 4 से 6 क्वार्टर्स में GDP ग्रोथ को रफ्तार देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0