चित्रकूट की धरा से बुंदेलखंड की कृषि को जहर मुक्त करने का लिया संकल्प

भारत जननी परिसर रानीपुर भट्ट में अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान द्वारा गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं गौपालक किसानों...

May 1, 2026 - 11:00
May 1, 2026 - 11:01
 0  10
चित्रकूट की धरा से बुंदेलखंड की कृषि को जहर मुक्त करने का लिया संकल्प

गाय एवं प्राकृतिक कृषि बनेगी समृद्धि का आधार : श्याम बिहारी 

चित्रकूट। भारत जननी परिसर रानीपुर भट्ट में अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान द्वारा गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं गौपालक किसानों के साथ एक विशेष वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लल्लूराम ने अनमोल द्विवेदी के साथ सरस्वती वंदना के माध्यम से किया। इसके पश्चात संस्थान के संस्थापक गोपाल भाई ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया। जबकि संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी विजय ने साझा की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गाय आधारित प्राकृतिक कृषि ही समृद्धि का सशक्त आधार बन सकती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में अपार संसाधनों के बावजूद लोग शुद्ध और विषमुक्त भोजन से वंचित हैं। ऐसे में किसानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है जो समाज को “अमृत रूपी आहार उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने अपने चित्रकूट प्रवास का उल्लेख करते हुए बताया कि यहीं से उन्होंने गौ सेवा का संकल्प लिया और सुभाष पालेकर के मार्गदर्शन में प्राकृतिक खेती के विस्तार का कार्य प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में प्राकृतिक कृषि का प्रचार प्रसार किया जाएगा तथा सरकार द्वारा प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण भी कराया जाएगा।

कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती से जुड़ी महिला किसान बुधिया देवी एवं सरिता कुशवाहा ने अपने अनुभव साझा किए। उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी महिला, पुरुष किसानों एवं गौपालकों का सम्मान भी किया गया। रमाकांत उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग ने कहा कि गौ पालन के साथ प्राकृतिक कृषि करना न केवल सराहनीय है। बल्कि समाज को विषमुक्त अन्न प्रदान करना एक पुण्य कार्य भी है। उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना की। लोकभारती के गोपाल उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे। जबकि लखनऊ से आए चन्द्रभूषण ने पर्यावरण संरक्षण पर एक प्रेरक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कामतानाथ प्रमुख द्वार के अधिकारी मदनगोपाल दास महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राकृतिक कृषि अपनाना अनिवार्य है, क्योंकि कृषि ही हमारे जीवन का आधार है। इसी क्रम में ग्राम सकरौन्हा की गौपालक एवं प्राकृतिक खेती कर रहीं किसान सरिता कुशवाहा द्वारा संचालित जैव उत्पाद केंद्र में द्रव्य जीवामृत निर्माण के लिए प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0