सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया स्वागत
बांदा। जनपद बांदा को नई जिला जज मिल गई हैं। श्रीमती अल्पना ने आज दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को जिला जज, बांदा के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर सर्किट हाउस, बांदा में न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गरिमामय और उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
सर्किट हाउस पहुंचने पर जिला जज महोदया को गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। इसके बाद न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक अधिकारियों में चंद्रपाल (प्रथम अपर जिला जज), छोटेलाल (विशेष न्यायाधीश आवश्यक वस्तु अधिनियम), प्रफुल्ल कुमार (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), पवन सिंह तोमर (सिविल जज जूनियर डिवीजन, त्वरित) तथा शुभांशु दास (सिविल जज जूनियर डिवीजन, त्वरित प्रथम) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुन्नीलाल वर्मा (मुख्य प्रशासनिक अधिकारी), मनोज कुमार (प्रशासनिक अधिकारी), जितेंद्र कुमार (प्रशासनिक सहायक), रोआब आलम (अभिलेख अधीक्षक) सहित अन्य कर्मचारियों ने भी जिला जज महोदया श्रीमती अल्पना का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
जनपद न्यायालय परिवार ने नए जिला जज के रूप में उनके आगमन को न्याय व्यवस्था में नई ऊर्जा और सशक्त दिशा की शुरुआत बताया।