मानसून से पहले बांदा में मेगा मॉक ड्रिल, केन नदी में बाढ़-बचाव अभियान का किया गया अभ्यास
आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों के तहत बुधवार को पैलानी तहसील क्षेत्र के सिंधन कला स्थित केन...
पीएसी, होमगार्ड, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से किया रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन
बांदा। आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों के तहत बुधवार को पैलानी तहसील क्षेत्र के सिंधन कला स्थित केन नदी घाट पर मेगा मॉक एक्सरसाइज का रिहर्सल आयोजित किया गया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, राहत-बचाव टीमों तथा स्वास्थ्य विभाग ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ और नदी में डूबने जैसी आपात स्थितियों से निपटने का वास्तविक अभ्यास किया गया। 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर की 11 सदस्यीय टीम ने राहत एवं बचाव अभियान का प्रदर्शन करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन की कार्यप्रणाली दिखाई।
अभ्यास के तहत नदी में डूबने की काल्पनिक घटना बनाई गई, जिसमें जिला कमांडेंट होमगार्ड अरुण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह को रेस्क्यू टीम द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें तहसील पैलानी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार, ऑक्सीजन सपोर्ट और अन्य आवश्यक चिकित्सा प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया।
अधिकारियों ने बताया कि इस मेगा मॉक ड्रिल का उद्देश्य मानसून के दौरान संभावित बाढ़ एवं जल आपदाओं की स्थिति में त्वरित और प्रभावी राहत कार्य सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने के लिए लगातार ऐसे अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
