सांसद ने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को दिखाई हरी झंडी

‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत संचालित ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हमीरपुर जनपद में सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत...

Feb 26, 2026 - 19:00
Feb 26, 2026 - 19:00
 0  4
सांसद ने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को दिखाई हरी झंडी

राठ (हमीरपुर)। ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत संचालित ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हमीरपुर जनपद में सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत व सुख सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान साईं ज्योति संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है।

रथ जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर बाल विवाह के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाएगा। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति ही नहीं, बल्कि दंडनीय अपराध भी है। इसे समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग—अभिभावक, शिक्षक, युवा एवं जनप्रतिनिधियों—को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने बाल विवाह मुक्त जनपद बनाने के संकल्प को दोहराते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। संस्था के निदेशक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता नहीं, बल्कि सामाजिक सोच में स्थायी परिवर्तन लाना है। रथ यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर बाल विवाह के दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। जिला समन्वयक कैलाश नारायण गौतम ने बताया कि 28 जनवरी से संचालित इस अभियान के तहत गोष्ठियां, रैलियां और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम में पंकज तिवारी, हरिराम, श्रीमती शिवकांति सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0