राजकीय पॉलिटेक्निक कुरारा में एआई कार्यशाला, छात्रों को आधुनिक तकनीक की दी जानकारी

कस्बा कुरारा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक विद्यालय में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

Mar 18, 2026 - 17:33
Mar 18, 2026 - 17:36
 0  46
राजकीय पॉलिटेक्निक कुरारा में एआई कार्यशाला, छात्रों को आधुनिक तकनीक की दी जानकारी

आईटी विशेषज्ञों ने मशीन लर्निंग व डेटा साइंस पर दिया प्रशिक्षण, छात्रों को बांटे प्रमाण पत्र

कुरारा (हमीरपुर)। कस्बा कुरारा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक विद्यालय में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य पवन कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए एआई के महत्व पर प्रकाश डाला और नई तकनीकों को सीखकर अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर लखनऊ से आई डिग्गी कोडर कंपनी के आईटी विशेषज्ञों ने छात्रों को मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और ऑटोमेशन जैसी आधुनिक तकनीकों के बारे में सरल और व्यवहारिक तरीके से जानकारी दी। साथ ही छात्रों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

कार्यशाला के अंत में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, (कुरारा) हमीरपुर

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0