फतेहपुर : रमाबिहारी संस्कृत विद्यालय में प्रवेश उत्सव आयोजित, नामांकन बढ़ाने को चला संपर्क अभियान
जोनिहां स्थित रमाबिहारी संस्कृत विद्यालय में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छात्र नामांकन में वृद्धि के उद्देश्य से भव्य ‘प्रवेश उत्सव’...
संस्कृत के साथ आधुनिक विषयों पर जोर, गांव-गांव जाकर अभिभावकों को किया जा रहा जागरूक
फतेहपुर। जोनिहां स्थित रमाबिहारी संस्कृत विद्यालय में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छात्र नामांकन में वृद्धि के उद्देश्य से भव्य ‘प्रवेश उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप आधुनिक विषयों की जानकारी दी और प्राचीन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प दोहराया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में संस्कृत विद्यालय केवल कर्मकांड तक सीमित नहीं हैं। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्कृत के साथ आधुनिक विषयों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में हिंदी, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, इतिहास, राजनीति शास्त्र और समाजशास्त्र जैसे विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है, जिससे छात्र प्रतिस्पर्धात्मक युग के लिए तैयार हो सकें।
नामांकन बढ़ाने के लिए विद्यालय द्वारा गांव-गांव संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षकों की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रही है और बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
इस अभियान में शिक्षक पंकज तिवारी, स्मृता शुक्ला और अखिलेश सिंह गौर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह टीम घर-घर जाकर संस्कृत शिक्षा के महत्व और आधुनिक विषयों के समावेश की जानकारी दे रही है।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि प्राचीन संस्कृति और आधुनिक शिक्षा का यह समन्वय छात्रों के भविष्य को नई दिशा देगा। ग्रामीण अंचल में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय की यह पहल स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
