महेंद्र प्रताप सिंह के प्रान्तीय संप्रेक्षक पद में निर्वाचित होने पर कर्मचारियों ने जताई खुशी
बाल विकास सेवा एंव पुष्टाहार कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक प्रांतीय चुनाव में चित्रकूट में तैनात प्रधान सहायक महेंद्र प्रताप सिंह...

चित्रकूट। बाल विकास सेवा एंव पुष्टाहार कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक प्रांतीय चुनाव में चित्रकूट में तैनात प्रधान सहायक महेंद्र प्रताप सिंह प्रांतीय संप्रेक्षक पद पर रिकार्ड मतों से निर्वाचित हुए है। जिनका चित्रकूट पहुचने पर स्टॉप द्वारा जोरदार स्वागत किया गया हैं। महेंद्र प्रताप के प्रांतीय संप्रेषक पद पर निर्वाचित होने पर सभी साथी कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की है।
बता दे कि बीते 13 सितम्बर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाल विकास सेवा एंव पुष्टाहार कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक प्रांतीय चुनाव सम्पन्न कराए गए थे। जिसमें चित्रकूट में तैनात प्रधान सहायक महेंद्र प्रताप सिंह ने भी अपना नामांकन प्रांतीय संप्रेक्षक के पद पर कराया था। जिनको चुनाव में रिकार्ड मत मिले थे। चुनाव के बाद महेंद्र प्रताप सिंह जब अपने कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पहुचे तो वहां स्टॉप के लोगों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया है और उनसे संघ के माध्यम से कर्मचारियों के हित मे कार्य करने की अपील की है। कार्यालय में स्टॉप द्वारा स्वागत कार्यक्रम किये जाने पर महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी साथियों का आभार जताया है और आने वाले समय में सभी कर्मचारियों की हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया है।
इस दौरान सीडीपीओ महेंद्र पटेल, वीरेंद्र कुशवाहा, अपर सांख्यकीय अधिकारी राजेश मिश्रा, प्रधान सहायक किशोरी लाल, व्यैक्तिक सहायक मुख्य विकास अधिकारी जय सोनी, प्रफुल्ल, संजीव कुमार, राजकुमार सिंह, निरपत सिंह, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






