निर्भीक होकर स्वावलंबन की ओर कदम बढ़ाएं महिलाएं
थाना मानिकपुर पुलिस टीम ने मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महाराजा छत्रसाल जूनियर स्कूल एवं थाना भरतकूप पुलिस टीम ने...

चित्रकूट। थाना मानिकपुर पुलिस टीम ने मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महाराजा छत्रसाल जूनियर स्कूल एवं थाना भरतकूप पुलिस टीम ने राजकीय हाईस्कूल भरतकूप में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया।
मिशन शक्ति फेज-5.0 महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल के तहत पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह के मार्गदर्शन में मानिकपुर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने पुलिस टीम के साथ छात्र-छात्राओ को जागरुक किया। इसी क्रम में थाना भरतकूप पुलिस टीम ने चौपाल लगाकर मिशन शक्ति के उद्देश्य से अवगत कराया। थानो में स्थापित महिला हेल्प डेस्क, सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी। बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, लड़किशों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है। हेल्प लाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करें। इसी क्रम में जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में अवगत कराया गया। हेल्पलाइन नंबरो के पम्पलेट बांटे गए। महिला बीट पुलिस की भूमिका बताई गई।
What's Your Reaction?






