9 किलो 470 ग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भरतकूप पुलिस टीम ने एक...

Dec 23, 2025 - 11:45
Dec 23, 2025 - 11:45
 0  1
9 किलो 470 ग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भरतकूप पुलिस टीम ने एक आरोपी के कब्जे से 9 किलो 150 ग्राम गांजा व थाना बरगढ़ पुलिस टीम ने आरोपी को 320 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

भरतकूप थाना के निरीक्षक अपराध अभयराज सिंह ने टीम के साथ धीरेन्द्र सिंह उर्फ धीरू पुत्र जसवंत सिंह निवासी गोबरिया बुजुर्ग को बोरी में 9 किलो 150 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में बरगढ़ थाना के एसआई कृष्णकुमार राय ने टीम के साथ निशा शुक्ला पत्नी स्व सुनील कुमार निवासी अरवारी मोड़ को 320 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0