स्कार्पियो पर गिरा पेड़, दम्पति की मौत, तीन घायल

बांदा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के देवनगर झील का पुरवा निवासी अभिनव द्विवेदी (43) ने बताया कि वह अपने भतीजे अंश द्विवेदी (30) के साथ...

Aug 25, 2025 - 10:17
Aug 25, 2025 - 10:18
 0  15
स्कार्पियो पर गिरा पेड़, दम्पति की मौत, तीन घायल

हाईवे पर हुआ हादसा, रिटायर्ड डीएफओ थे मृतक

चित्रकूट। बांदा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के देवनगर झील का पुरवा निवासी अभिनव द्विवेदी (43) ने बताया कि वह अपने भतीजे अंश द्विवेदी (30) के साथ कलवारा निवासी चालक बब्लू (42) को लेकर अपनी स्कापियो से अपने पिता रिटायर्ड डीएफओ दुर्गा प्रसाद द्विवेदी (80) व माता मधु द्विवेदी (75) को बुलाने मानिकपुर रेलवे स्टेशन गया था जो पटना जनता एक्सप्रेस से मुंबई से दवा कराकर आ रहे थे। डेढ़ बजे ट्रेन से उतरने के बाद लौटते समय सरैंया व ऐंचवारा के पास पिता ने खाना खाकर दवा खाई थी। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वहां से चले कि कालूपुर पाही के पास पहुंचते ही झांसी मिर्जापुर हाईवे पर चलती कार के ऊपर महुआ का पुराना पेड़ गिर गया और सभी लोग दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस करीब आधा घंटा बाद जेसीबी लगाकर पेड़ हटवाया और एक महिला सहित चार को बाहर निकाला। एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां महिला को डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पूरे पेड़ हटाने के बाद फंसे वृद्ध को बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इस बीच करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी। सूचना पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी अरुण कुमार सिंह घटना स्थल पहुंचे। इसके बाद जिला अस्पताल गए। वहां भर्ती घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। हालत गंभीर होने पर अंश को रेफर कर दिया गया। कुछ देर में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली। बेटा ने बताया कि उसके पिता मध्य प्रदेश में मंडला जिले में डीएफओ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। एसपी ने बताया कि मानिकपुर से बांदा जा रही स्कार्पियो के ऊपर पेड़ गिर गया था। इसके नीचे दबने से दंपती की मौत हो गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेड़ हटवा कर यातायात बहाल करा दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0