वीवीआईपी भ्रमण को लेकर पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में सीओ लाइन राज कमल की अध्यक्षता में निरीक्षक आशुतोष तिवारी, उप निरीक्षक ओमकार सिंह...

Jun 29, 2026 - 11:39
Jun 29, 2026 - 11:40
 0  3
वीवीआईपी भ्रमण को लेकर पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में सीओ लाइन राज कमल की अध्यक्षता में निरीक्षक आशुतोष तिवारी, उप निरीक्षक ओमकार सिंह, अभिषेक, मुख्य आरक्षी सतीश चन्द्र एवं बृजेन्द्र सिंह ने वीवीआईपी भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, समन्वित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अपनाई जाने वाली आंतरिक सुरक्षा, सुरक्षा प्रबन्ध, प्रक्रियाओं, रूट सुरक्षा, एंटी सैबोटाज चेक, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन प्रतिक्रिया, संचार व्यवस्था तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को व्यावहारिक उदाहरणों एवं मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप प्रशिक्षण दिया गया।

क्षेत्राधिकारी लाइन ने कहा कि भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होती। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करें तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं पेशेवर दक्षता के साथ करें। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों से प्राप्त सुझावों पर चर्चा की गई तथा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने पर बल दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0