जनपदीय शिक्षक सम्मेलन में शिक्षक नेताओ ने दी आंदोलन की चेतावनी

जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के अष्टावक्र सभागार में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा...

Sep 15, 2025 - 09:55
Sep 15, 2025 - 09:56
 0  5
जनपदीय शिक्षक सम्मेलन में शिक्षक नेताओ ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिक्षको ने भरी हुंकार, टेट की अनिवार्यता वापस ले सरकार

चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के अष्टावक्र सभागार में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा रविवार को आयोजित जनपदीय शिक्षक सम्मेलन में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा ने कहां कि सरकार को टेट रूपी अंधे कानून को वापस लेना होगा। सरकार टीईटी की अनिवार्यता लाकर शिक्षकों में भय का माहौल पैदा कर रही है। सरकार इसे वापस नहीं लिया तो दिल्ली में जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के टेट अनिवार्यता के निर्णय के बाद शिक्षक परेशान है। सरकार द्वारा 2009 में कानून बनाकर टेट की अनिवार्यता को लागू किया गया था। अब ऐसे में उसके पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता क्यों थोपी जा रही है। शिक्षकों को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अंधे कानून को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पहले सरकार से बात की जाएगी। सरकार नहीं मानी तो दिल्ली में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि अब तक लड़ाई अपनी सुख सुविधाओं के लिए लड़ी गई थी अब सभी शिक्षकों को अपनी रोजी रोटी के लिए लड़ना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कि अब तक जो भी उपलब्धियां मिली है वह संघर्ष के बल पर मिली है। अपनी जायज मांगों को लेकर रहेंगे और सरकार को इसे देना ही होगा। प्रदेशीय महामंत्री संजय सिंह ने संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि आज आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने का श्रेय संगठन के संघर्षों को जाता है। संगठन टीईटी मामले में लगातार मंथन कर रहा है। इस समस्या का भी हल संगठन हर हाल में खोज निकलेगा। शिक्षक महासंघ के प्रदेश संयोजक व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों से कहा कि जब भी शिक्षकों के साथ अन्याय हुआ है सरकार को संगठन के आगे झुकना ही पड़ा है। सभी शिक्षक मूल संगठन पर विश्वास करें। शिक्षकों की सभी समस्याओं का शिक्षक महासंघ निस्तारण कराएगा। सम्मेलन को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, प्रांतीय संयुक्त मंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव, मांडलिक संगठन मंत्री बांदा आशुतोष त्रिपाठी, मांडलिक संगठन मंत्री झांसी राजेश लिटोरिया ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत व आभार जताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक गर्ग, कोषाध्यक्ष हरिशंकर त्रिपाठी, जिला मंत्री नारायण सिंह, संयुक्त मंत्री आराधना सिंह, संघर्ष समिति की अध्यक्ष शहनाज बानो, रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष शिवभूषण त्रिपाठी, पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष अमित पांडेय, चित्रकूट ब्लाक अध्यक्ष देव यादव, मानिकपुर ब्लाक उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय सहित संगठन के पदाधिकारियों ने अतिथियों को भगवान कामतानाथ का चित्र भेंट किया। सम्मेलन के बाद प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री ने सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष व मंत्रियों के साथ बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की। कार्यक्रम का संचालन साकेत बिहारी शुक्ला ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0