दो पालियों में संपन्न हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा
जिले के श्री गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज सहित चार परीक्षा केंद्रों में गुरुवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई...
चित्रकूट। जिले के श्री गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज सहित चार परीक्षा केंद्रों में गुरुवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। सभी परीक्षार्थियों को सघन चेकिंग से गुजरना पड़ा। ज्यादातर परीक्षार्थी खुद के साधनों से आए।
चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी, राजकीय बालिका इंटर कालेज कर्वी, सेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कालेज सीतापुर सहित चार केंद्रों में गुरुवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा कड़ी सुरक्षा में दो पालियों में कराई गई। अधिकांश परीक्षार्थी खुद के दो पहिया वाहनों से सुबह परीक्षा केंद्र पहुंचे। जांच के लिए महिला पुलिस तैनात रही। महिला परीक्षार्थियों की चेकिंग इनक्लोजर में की गई। डबल चेकिंग के बाद परीक्षा में हाल में जाने का मौका मिला। पहली पाली में 1922 ने परीक्षा दी और 214 शामिल नहीं हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि पहले दिन परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
