जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने सुशील, महासचिव पद पर विजय त्रिपाठी ने मारी बाजी

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में सुशील मिश्रा ने बाजी मारी। उन्हेांने प्रतिद्वंदी सुरेश सिंह प्रभु को 51 मतों से हराया...

Jan 7, 2026 - 11:12
Jan 7, 2026 - 11:13
 0  5
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने सुशील, महासचिव पद पर विजय त्रिपाठी ने मारी बाजी

चित्रकूट। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में सुशील मिश्रा ने बाजी मारी। उन्हेांने प्रतिद्वंदी सुरेश सिंह प्रभु को 51 मतों से हराया। सचिव पद पर विजय प्रकाश त्रिपाठी ने भी कांटे की टक्कर में 37 वोटों से शिवशंकर उपाध्याय को हराने में कामयाबी हासिल किया।

जिला अधिवक्ता संघ के 21 सीटों पर 39 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलते ही समर्थन में अधिवक्ता अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाने लगे। इसमें कुल 533 मतों में 509 मत पड़े थे। कुल दस चरण में मतगणना हुई। इसमें शुरु के तीन चरण में अध्यक्ष पद पर सुरेश सिंह ने सुशील से 15 मतों की बढ़त ली। इसके बाद छठवें राउंड में सुशील ने 30 मतों से बढ़त बनाई। आठवें राउंड में दोनों के बीच अंतर 18 मतों का रहा लेकिन अंतिम दो राउंड में सुशील ने निर्णायक बढत ले ली और 51 मतों से चुनाव जीत लिया। सुशील को 246 व सुरेश को 195 मत मिले। इसी प्रकार सचिव पद पर विजय प्रकाश त्रिपाठी व शिवशंकर उपाध्याय के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ। सभी राउंड में दोनों के बीच आगे पीछे का दौर चला अंत में विजय ने 37 मतों से शिवशंकर को हरा दिया। विजय को 181 व शिवशंकर को 144 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अनुराग पटेल को 141 मत मिले उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कामता रैकवार को छह मतों से हराया। कामता को 135 मत मिले। सयुंक्त सचिव प्रशासनिक पर प्रिया द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी विजयी रहे। जैसे ही माइक से चुनाव अधिकारी चंद्रपाल पाल व चुनवाद प्रसाद ने चुनाव परिणाम की घोषणा की वैसे ही चारों तरफ जीतने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने नाच गाना व फूल माला पहनाना शुरु कर दिया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0