छात्राओं ने करियर मेले में किया प्रतिभा प्रदर्शन

जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में कैरियर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञों ने छात्राओं को जागरूक...

Dec 19, 2025 - 10:56
Dec 19, 2025 - 10:56
 0  3
छात्राओं ने करियर मेले में किया प्रतिभा प्रदर्शन

चित्रकूट। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में कैरियर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञों ने छात्राओं को जागरूक करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई, जिनकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत रामायण के धनुष-भंग का जीवंत मंचन किया। साथ ही नृत्य एवं नाटक भी प्रस्तुत किए। इसके अलावा छात्राओं द्वारा बनाए गए माडल एवं पंख डायरी को भी अवलोकन के लिए प्रदर्शित किया गया। छात्रा जोया, अल्फिया, महक बोरिया द्वारा बनाये गए सेल्फी पॉइंट की सराहना की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने करियर के सम्बन्ध में छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रधानाचार्या शशिकला ने पंख पोर्टल एवं कैरियर मेले पर विभिन्न कैरियर क्षेत्रों पर चर्चा की। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर, जिला समन्वयक विवेक सिंह, जिला नोडल कैरियर मार्गदर्शक कमला साहू, पूर्व प्रधानाचार्या विनीता वर्मा, मनीषा गर्ग, विद्यालय नोडल नीलम जैन ने भी विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

इस मौके पर विद्यालय की षिक्षिका राधा, विनीता, रानी गुप्ता, गरिमा सिंह, प्रियांशी गुप्ता, श्रुति पाण्डेय, रश्मि वाजपेई, शोभा देवी, शालिनी श्रीवास्तव, शालिनी पाण्डेय, चंद्रभागा सिंह, नेहा विश्वकर्मा, शिक्षक प्रवीण आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0