अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से किया प्रभावित

सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ किया गया...

Aug 14, 2026 - 11:04
Aug 14, 2026 - 11:06
 0  10
अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से किया प्रभावित

चित्रकूट। सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में लोकगाथा एवं झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के वीरतापूर्ण जीवन पर आधारित शानदार नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. शिशिर पाण्डेय कुलपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, एसडीएम राजापुर पूजा गुप्ता, सीओ राजापुर यामीन अहमद मौजूदद रहे। नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को अतिथियों ने बैज एवं सैश पहनाकर उनके नेतृत्व एवं जिम्मेदारियों का औपचारिक शुभारंभ किया। समारोह के अंत में प्रधानाचार्या अपर्णा पाण्डेय ने अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों के प्रति आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0