छात्रा मोनिका बनी एक दिन की सदर एसडीएम, सुनी जनसमस्यायें
शासन की मंशानुरूप मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत उप जिलाधिकारी कर्वी ने पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा की छात्रा मोनिका देवी...
 
                                चित्रकूट। शासन की मंशानुरूप मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत उप जिलाधिकारी कर्वी ने पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा की छात्रा मोनिका देवी को एक दिन का एसडीएम कर्वी बनाया। उन्होंने चार्ज देकर जनता की समस्याओं का उनके प्रार्थना पत्रों पर अन्य विभागीय राजस्व नगर पालिका शिक्षा विभाग ग्राम पंचायत कृषि विभाग पुलिस सिंचाई स्वास्थ्य विभाग की प्राप्त शिकायतों का आदेशित करके किया। मौके पर तीन समस्याओं का निस्तारण तत्काल किया।
मोनिका ने कार्यालयों के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा उनके कार्यों को समझा तथा अच्छे कार्यों हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर एसडीएम पूजा साहू ने बताया कि आज सरकार की मंशानुरूप मिशन शक्ति में एक दिन की एसडीएम बनाया गया। जिससे महिलाएं भी हर कार्य कर सकती है और बेहतर कार्य कर सकती है। आज की बेटियां भी हर क्षेत्र में जा सकती है और देश का मान बढ़ा सकती है एक दिन के एसडीएम मोनिका देवी ने कहा कि मैं आज बहुत गर्व महसूस कर रही हूं कि मुझे यह मौका मिला है मै भी भविष्य में आईएएस बनकर देश की सेवा करूंगी और अपने गांव क्षेत्र जनपद का नाम रोशन करूंगी। इसी के साथ जिले के विभिन्न कार्यालयों में आज बालिकाओं को एक दिन का अधिकारी बनाया गया है।
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            