सपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन व पीडीए संवाद कार्यक्रम संपन्न

मुख्यालय के एक गेस्ट हाउस में संगठन के विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता व सदर विधायक की मौजूदगी में बूथ स्तरीय...

Oct 13, 2025 - 10:44
Oct 13, 2025 - 10:46
 0  7
सपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन व पीडीए संवाद कार्यक्रम संपन्न

चित्रकूट। मुख्यालय के एक गेस्ट हाउस में संगठन के विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता व सदर विधायक की मौजूदगी में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पीडीए संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य पूर्व मंत्री मौजूद रहे।

सदर विधानसभा के कृष्णकुंज मैरिज हाल में संगठन के विधानसभा अध्यक्ष राकेश प्रजापति की अध्यक्षता में पीडीए संवाद कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर सदर विधायक अनिल प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता उदयवीर सिंह, विधान परिषद सदस्य मान सिंह यादव, पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद मौजूद रहे। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा बाबा साहब और उनके द्वारा निर्मित संविधान पर लगातार कुठाराघात कर रही हैं। संवैधानिक संस्था को कमजोर किया जा रहा है। पीडीए के लोगों को विकास की मुख्यधारा से हटाने की साजिश की जा रही है। आरक्षण एक साजिश के तहत छीना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्तााओ व नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं। भ्रष्टाचार एवं अपराध चरम पर है। पार्टी व पीडीए के स्वाभिमान व सम्मान की लड़ाई राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लड़ रहे हैं। ऐसे में बूथ स्तर तक उनके हाथों को मजबूत करें। मान सिंह यादव ने कहा कि लड़ाई लंबी है और बहुरुपियो से हैं। दलित, आदिवासी और महिलाओ को इस लड़ाई का हिस्सा बनाना है। खाद के लिए किसान परेशान है। बेरोजगारी, मंहगाई बेतहाशा बढ़ी है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की बात न कर भाजपा समाज में नफरत की बात कर रही है। पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि भाजपा धर्म, मजहब की बात करती है। धर्म के सहारे सत्ता में आई है। सपा 2027 में प्रदेश से भाजपा का सफाया करने जा रही है। जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि आगामी पंचायत, एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने का काम कार्यकर्ता करें। सदर विधायक ने कार्यक्रम में आए पार्टी नेताओ और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी विस चुनाव में सपा सरकार बनाने का काम करेंगें। बूथ के कार्यकर्ता को सजग रहना होगा। संगठन की ताकत है कि जिले से भाजपा का सफाया किया और आने वाले 2027 में प्रदेश से सफाया करेंगें। सांसद कृष्णा पटेल ने कहा कि देश और प्रदेश की आबादी बढ़ रही है। भाजपा पीडीए के लोगों को अनपढ़ बनाए रखना चाहती है। राज में पूंजीवाद व निजीकरण को बढ़ाया दिया जा रहा है। शिक्षालय बंद कर मदिरालय खोले जा रहे हैं। जिससे पीडीए के लोग शिक्षा से दूर हो जाए, क्योंकि शिक्षा सवालो को जन्म देती है जो भाजपा नहीं चाहती। पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि भाजपा झूठ, फरेब की राजनीति करती है। जनता जुमलेबाजो को जान चुकी है। भाजपा राज में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, गौरीशंकर मिश्रा, माता प्रसाद कुशवाहा, मान सिंह पटेल, सुभाष पटेल, राकेश प्रजापति, अजय यादव, निजाम सिद्दीकी, रोहित यादव, देशराज यादव, जागेश्वर यादव, राजा पटेल, समीर विश्वकर्मा, अफजल अली, शहजादे, अरशद खान, अमर पटेल, सत्य नारायण पटेल, फूलचन्द्र निषाद, विजय गौतम, जनार्दन पटेल, पंकज यादव, भोलानाथ खंगार, मंगल यादव आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0