जनपद में युवक-युवतियोें को बांटी गई खेल सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल सामग्री किट का वितरण लखनऊ मुख्यालय से किया...

Oct 14, 2025 - 10:10
Oct 14, 2025 - 10:10
 0  4
जनपद में युवक-युवतियोें को बांटी गई खेल सामग्री

चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल सामग्री किट का वितरण लखनऊ मुख्यालय से किया। इसी क्रम में जनपद में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी शैलेश कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में लाइव प्रसारण देखा गया। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा पांच पुरुष व पांच महिला को खेल सामग्री वितरित किया गया। महिला वर्ग में राधा देवी, वंदना, नम्रता, रोशनी, अनूपा, पुरुष वर्ग में संजय, भारत भीम फहीम खान, प्रियांशु, धर्मेंद्र आदि को खेल सामग्री किट दिए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा खेलों के क्षेत्र में प्रगति के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि युवक एवं युवतियो को खेलों में रुचि लेने के लिए तमाम तरह की सामग्रियां उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे प्रदेश से अच्छे खिलाडी का चयन कर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग कर नाम रोशन कर सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0