किशोरी सशक्तीकरण को हुई खेल प्रतियोगिता

पानी संस्थान द्वारा संचालित किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान...

Nov 18, 2024 - 04:18
Nov 18, 2024 - 04:20
 0  4
किशोरी सशक्तीकरण को हुई खेल प्रतियोगिता

पहाड़ी (चित्रकूट)। पानी संस्थान द्वारा संचालित किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान बछरन मे किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियों को शारीरिक स्वास्थ्य, टीम वर्क और आत्मविश्वास के माध्यम से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में अरूणमा सिंहा क्लस्टर के सात पंचायतों की 248 किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी, दौड़, रस्सा कसी आदि खेल शामिल थे। 

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बृजजीवन ग्राम प्रधान बछरन एवं विशिष्ट अतिथि सोनू सहायक अध्यापक हरीमोहन सिंह इंटर कॉलेज बछरन ने फीता काटकर शुभारंभ किया। खेलों के माध्यम से किशोरियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। अरूणमा सिंहा क्लस्टर के सात पंचायतों की 248 से अधिक किशोरियों में से 109 किशोरियों ने खेल में भाग लिया। इस कार्यक्रम में टीम वर्क, खेल भावना और परिश्रम के मूल्यों को बढ़ावा दिया गया। इसके बाद विजेताओं को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। कबड्डी टीम की विजेता टीम रानी लक्ष्मीबाई, रस्सा कसी की विजेता टीम किरण बेदी, दौड़ में अन्नपूर्णा प्रथम, रंजना द्वितीय और सपना तृतीय और क्रिकेट के विजेता टीम पूनम यादव टीम रही। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मन को भी सशक्त बनाते हैं। इन किशोरियों में ऐसा उत्साह देखकर खुशी होती है। परियोजना समन्वयक रोहित राज, नंदलाल, अविनाश तिवारी, प्रवीण कुमार, उमा, अनूप उपाध्याय, सुनीता, शांति आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0