नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में विशेष बजट की बैठक संपन्न

नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्त की अध्यक्षता में विशेष बजट की बैठक संपन्न हुई...

Apr 30, 2025 - 09:54
Apr 30, 2025 - 09:55
 0  8
नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में विशेष बजट की बैठक संपन्न

नगर के विकास को स्वीकृत हुए प्रस्ताव

चित्रकूट। नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्त की अध्यक्षता में विशेष बजट की बैठक संपन्न हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुमानित आय 54 करोड़ 32 लाख 30 हजार 434 एवं अनुमानित व्यय 52 करोड़ 96 लाख 66 हजार 777 रुपए तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 की मूल आय 38 करोड़ 9 लाख 95 हजार 376 व मूल व्यय 35 करोड़ 59 लाख 14 हजार 493 सहित तीन अन्य प्रस्तावों को उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। इस मौके पर सभासद सुखी देवी, रानी, नीतू सिंह, पवन कुमार, संदीप, राजकमल वर्मा, राजकुमार, राजेश कुमार, विनय कुमार, सुनीता देवी, नीलम, हेमलता, शंकर यादव, शैलेन्द्र सोनी, शुभम केशरवानी, सुखरनिया देवी, विनीत पयासी आदि के अलावा नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी लाल जी यादव, अवर अभियन्ता शुभम तिवारी, राजस्व निरीक्षक राहुल पांडेय, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, वरिष्ठ सहायक कर्मोत्तम सिंह, राजस्व लिपिक प्रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, लेखा लिपिक सुभाष गुप्ता, निर्माण लिपिक ज्ञानचन्द्र गुप्ता, सफाई लिपिक राजेन्द्र राम, प्रकाश निरीक्षक अशरफ खां आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0