पुलिस लाइन का एसपी ने किया निरीक्षण

एसपी अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन्स में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया...

Jul 5, 2025 - 10:43
Jul 5, 2025 - 10:44
 0  2
पुलिस लाइन का एसपी ने किया निरीक्षण

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन्स में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने सभी टोलियों, रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, तत्पर और अनुशासित बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए। स्वास्थ्य लाभ के लिए परेड की दौड़ करायी। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारियों का टर्न आउट चेक किया। परेड ग्राउण्ड में उपस्थित सभी टोलियों की ड्रिल देखी। सुधार के लिए प्रभारी आरआई पुलिस लाइन को निर्देशित किया गया। अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में बताया गया। परेड ग्राउंड में आर्मोरर द्वारा शस्त्रों का खोलने जोड़ने व हैन्डलिंग की जानकारी दी गयी।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : नुक्कड नाटक कर लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा जाकर थानों से आयी समस्त चार व दो पहिया वाहनों, 112 पीआरवी तथा परिवहन शाखा में रखे वाहनों, थानों के वाहनों का निरीक्षण कर प्रभारी परिवहन शाखा को मरम्मत के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डायल 112 कार्यालय, आवास परिसर, आरटीसी बैरिक, सीपीसी कैंटीन, मंदिर, भोजनालय, आर्मरी का निरीक्षण किया। साफ सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। क्वार्टर गार्द का निरीक्षण कर सलामी ली। साथ ही आदेश कक्ष में जाकर पुलिस कर्मियों का अर्दली रुम किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, प्रभारी आरआई राकेश समाधिया, पीआरओ प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : उप्र : माउंट मून पीक सफल अभियान के बाद वापस लौटी बीएचयू पर्वतारोहण की टीम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0