एसपी ने नवसृजित पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

जनपद में पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह...

Jun 26, 2026 - 11:05
Jun 26, 2026 - 11:06
 0  4
एसपी ने नवसृजित पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

चित्रकूट। जनपद में पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय की उपस्थिति में नवसृजित पुलिस चौकी भरतकूप मन्दिर थाना भरतकूप का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काटकर किया गया। एसपी ने नवनिर्मित भवन, कार्यालय कक्ष, अभिलेख कक्ष, आगन्तुक कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवसृजित पुलिस चौकी भरतकूप मन्दिर के संचालन से दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित पर्यटन, क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को त्वरित एवं सुलभ पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक भरतकूप उपेन्द्र प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, पीआरओ पंकज तिवारी, नवीन चौकी प्रभारी बलवंत यादव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0