अपराध समीक्षा गोष्ठी कर एसपी ने मातहतों के कसे पेंच
एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं एएसपी पीयूषकांत राय की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी...
सैनिक सम्मेलन कर समस्या निस्तारण के दिए निर्देश
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं एएसपी पीयूषकांत राय की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी। अपराध समीक्षा गोष्ठी में सर्वप्रथम सैनिक सम्मेलन कर अधिकारी, कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी कर सम्बन्धित को उचित निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये।
एसपी ने थाना, चौकी, शाखा प्रभारियों के कार्यों का मूल्यांकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भादवि के अपराध तीन वर्षीय तुलनात्मक मासिक, प्रगतिशील विवेचना के साथ शीघ्र निस्तारण किया जाए। अधिनियम के तीन वर्षीय तुलनात्मक विवेचनाओं से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रचलित अभियानो के संबंध में चर्चा, तीन माह से अधिक लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण, हिस्ट्रीशीट खोलने, नष्ट करने, भारी संख्या मे लंबित आरोप पत्र एवं अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में एक सप्ताह के अंदर दाखिल करने, गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही, हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी के अनावरण, सात वर्षों से अधिक सजा के अभियोगों के कार्यवाही के शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी, धारा 363, 366 भादवि 137(2), 87 बीएनएस के बरामदगी के लिए शेष लम्बित अभियोगों के निस्तारण, एनसीआर व एफआईआर के आरोप पत्र, अंतिम पत्र दाखिला, आईटीएसएसओ पोर्टल पर प्रदर्शित लम्बित अभियोगों के निस्तारण, थाना स्थानीय पर लंम्बित चरित्र सत्यापन, दर्पण डैसबोर्ड की रैकिंग, माल निस्तारण, सड़क दुर्घटना से सम्वन्धित पुलिस फार्म भरने, क्राइम अगेस्ट वुमेन पोर्टल में लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये गये। कहा कि यक्ष में अपराधियों की आपराधिक इतिहास, फोटो, फिंगर प्रिन्ट आदि की फीडिंग किये जाएं। ई-साक्ष्य व ई-सम्मन की तामिला समय पर करें। गोष्ठी में सीओ सिटी सतेन्द्र सिंह, सीओ मऊ फहद अली, सीओ राजापुर यामीन अहमद, सीओ फायर यदुनाथ सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, वाचक पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सोशल मीडिया साइबर सेल विनोद कुमार राय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पंकज तिवारी एवं समस्त थाना, चौकी, शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
