नेत्र रोग चिकित्सकों की दक्ष टीम ने किए 19 मरीजो के आपरेशन

डीएम पुलकित गर्ग के मार्गदर्शन में संयुक्त जिला चिकित्सालय में आमजन को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर चिकित्सीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए जाने...

Jul 18, 2026 - 11:31
Jul 18, 2026 - 11:31
 0  7
नेत्र रोग चिकित्सकों की दक्ष टीम ने किए 19 मरीजो के आपरेशन

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग के मार्गदर्शन में संयुक्त जिला चिकित्सालय में आमजन को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर चिकित्सीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नेत्र विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ रमेश कुमार भारती एवं डॉ अरूण आर्या द्वारा प्रतिदिन मरीजों का चिन्हांकन किया जाता है तथा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा का सफलतापूर्वक संचालन किया जाता है।

इसी क्रम में नेत्र रोग विशेषज्ञों की दक्ष टीम द्वारा 16 जुलाई को 16 मोतियाबिंद, 3 टेरीजियम का ऑपरेशन हुआ। आंख के कुल 19 मरीजों का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया एव उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया। यह उपलब्धि चिकित्सालय में उपलब्ध उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों की प्रतिबद्धता एवं कुशल प्रशासनिक व्यवस्था को दर्शाती है। जिससे आमजन को समयबद्ध एवं प्रभावी स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0