आराध्य झूलेलाल का सिंधी समाज ने मनाया जन्मोत्सव

सिंधी समाज के आराध्य भगवान श्री झूलेलाल के जन्मोत्सव का पर्व चेटीचंड धूमधाम से मनाया गया। भारतीय सिंधु सभा द्वारा आयोजित...

Mar 21, 2026 - 10:42
Mar 23, 2026 - 11:48
 0  21
आराध्य झूलेलाल का सिंधी समाज ने मनाया जन्मोत्सव

चित्रकूट। सिंधी समाज के आराध्य भगवान श्री झूलेलाल के जन्मोत्सव का पर्व चेटीचंड धूमधाम से मनाया गया। भारतीय सिंधु सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्ष राजीव लखानी ने कहा कि भगवान झूलेलाल जी का जन्म समाज के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण किया गया। समाज के सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर भगवान झूलेलाल जी की आराधना की और उनके संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ठाकुर दास, जैकी, भावना, प्रीतम अंकल, सेजल, राहुल, साधुराम, प्रदीप, वंदना, कालू, नेहा, मिश्री, रेखा, नानक राम, भास्कर और बस्तानी आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0