होम्योपैथिक चिकित्सालय के कई कार्य मिले अवशेष
सीडीओ डीपी पाल द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के निर्मित भवन का निरीक्षण किया गया...
कार्यदाई संस्था को दी गई चेतावनी
चित्रकूट। सीडीओ डीपी पाल द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के निर्मित भवन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं जिला होम्योपैथिक अधिकारी उपस्थित रहें। इस दौरान पाया गया कि निर्मित भवन की खिडकियों के ऊपर शेड़ का निर्माण नही हैं। वर्षा का पानी निकलने के लिए बाउण्ड्रीवाल में 100 एमएम की 3 पाइप डालने अवशेष है। परिसर के बाहर वर्षा का पानी निकलने के लिए दोनों तरफ ड्रेनेज का कार्य अवशेष हैं। आरसीसी जाली के पीछे लगी ग्रिल में दो-दो सरिये बेल्ड होने अवशेष है। आरसीसी जाली के ऊपर लेंटर बैण्ड को क्षैतिज में करना अवशेष हैं। पेंटिंग टेराकोटा सही करनी है। परिसर के अंदर फेल हो गये पानी के बोर को ढक्कर बंद करना हैं। मुख्य गेट के चौनल के मध्य में होल्ड फास्ट फिट होना अवशेष हैं। बरामदा से गेट तक और रैम्प तक पीसीसी होनी हैं। परिसर में मिट्टी के समतलीकरण का कार्य अवशेष है। सम्पूर्ण परिसर की साफ सफाई का कार्य बांकी है। कार्यदायी संस्था परियोजना प्रबंधक यूनिट 48 सीएण्डडीएस बॉदा को निर्देशित किया गया कि अवशेष कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कराते हुए आख्या प्रस्तुत करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
