स्वगणना से साइबर फ्राड से बचने के साथ ही तेजी से होगा डाटा संकलन

भारत की जनगणना के अन्तर्गत डीएम के निर्देश के कम में स्वगणना कराये जाने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई...

Apr 30, 2026 - 11:14
Apr 30, 2026 - 11:14
 0  5
स्वगणना से साइबर फ्राड से बचने के साथ ही तेजी से होगा डाटा संकलन

सीडीओ ने समीक्षा बैठक कर अधिकारी-कर्मचारियों को स्वगणना के दिए निर्देश

चित्रकूट। भारत की जनगणना के अन्तर्गत डीएम के निर्देश के कम में स्वगणना कराये जाने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। जिला जनगणना अधिकारी एडीएम चन्द्रशेखर ने बताया कि स्वगणना अन्तर्गत सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी अपनी गणना स्वयं कर सकेगें। स्वगणना से साइबर फाड से बचा जा सकता है तथा इससे डाटा का संकलन तीव्र गति से होता है। यह एक पूर्णतया डिजीटल प्रकिया है। स्वगणना पोर्टल 7 से 21 मई तक 24 घण्टे खुला रहेगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से स्वगणना अपनाये जाने के संबंध में निर्देश दिये गये।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि पंचायतों में खुली बैठक कर ग्राम प्रधानों, सचिवों एवं सफाई कर्मचारियों को स्वगणना अपनाने के निर्देश जारी करें। इसी प्रकार जिला कार्यकम अधिकारी, आंगनवाड़ियों, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, खण्ड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से समस्त शिक्षकों तथा एलडीएम अपने बैंक कार्मिकों को स्वगणना किये जाने के लिए निर्देशित करें। इसी प्रकार प्रधानाचार्य, पालीटेक्निक, आईटीआई अपने शिक्षकों एवं छात्रों को तथा जिला विद्यालय निरीक्षक अपने अधीनस्थ इण्टर कालेजों, महाविद्यालयों के प्रवक्ताओं एवं छात्रों को स्वगणना किये जाने के लिए प्रेरित करे। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अगली समीक्षा में इस तथ्य पर चर्चा की जायेगी कि किस विभाग में कितने अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा स्वगणना की गयी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0