सचिव ने वृद्धा आश्रम का निरीक्षण कर वृद्धजनो की जानीं समस्याएं

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त एक्शन प्लान के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज...

Jun 25, 2025 - 10:24
Jun 25, 2025 - 10:26
 0  7
सचिव ने वृद्धा आश्रम का निरीक्षण कर वृद्धजनो की जानीं समस्याएं

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

चित्रकूट। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त एक्शन प्लान के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज राकेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में मंगलवार को प्राधिकरण सचिव वर्णिका शुक्ला ने वृद्धा आश्रम विनायकपुर का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े : बाँदा : करंट की चपेट में आकर नानी और नाती की दर्दनाक मौत

निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय द्वारा वृद्धाआश्रम में तैनात अधिकार मित्र रवी कुमार अनुपस्थित मिला। इस पर अधिकार मित्र से स्पष्टीकरण मांगा गया। अनुरक्षित स्टाक रजिस्टर में दर्ज सामग्री एवं उपलब्ध सामग्री में मिलान किया गया जो सही  पाया गया। वृद्धजनो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी। कमरे में दो कूलर व टीवी चालू हालत में रहे। वृद्धाआश्रम में आवासित संवासी राजबहादुर ने बताया कि उनको मानक के अनुरूप भोजन व अन्य सामग्री संस्था देती है। ननकू ने बताया कि श्वांस रोग से पीडित है। उचित इलाज कराये जाने की याचना की गयी। इस सम्बन्ध में संस्था प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि उचित इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में सम्पर्क करें। इस दौरान महिला संवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। भोजन मीनू के अनुसार दिया जाना बताया गया एवं अन्य सामग्री भी दी जाती है। रामकुमारी ने आंख में समस्या होना बताया। जिस पर आंखों की जांच सरकारी अस्पताल में डाक्टर से कराकर इलाज कराने के लिए कहा गया। एक वृद्ध संवासी जो ऋषिकेश का निवासी होना बताया तथा पूरी तरीके अपनी बात नहीं बता रहा है। इस सम्बन्ध में संस्था प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वे ऋषिकेश के विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित करते हुये उसके मूल स्थान की जानकारी प्राप्त कर उसके परिवार वालों को सूचित करें। इस अवसर पर वृद्धाआश्रम के कर्मचारी व वृद्धजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0