सदर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम को दिया ज्ञापन

सदर विधायक अनिल प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उप जिलाधिकारी पूजा साहू को जिले में एलपीजी गैस सिलेण्डर की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा...

Mar 17, 2026 - 10:30
Mar 17, 2026 - 10:31
 0  3
सदर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम को दिया ज्ञापन
चित्रकूट। सदर विधायक अनिल प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उप जिलाधिकारी पूजा साहू को जिले में एलपीजी गैस सिलेण्डर की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में कराये जाने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। 
विधायक ने कहा कि पूरे प्रदेश समेत जनपद में एलपीजी गैस सिलेण्डरों की भारी कमी व किल्लत है। लोगों को दिन भर लाइन में लगने के बावजूद भी गैस नहीं मिलती है । गैस एजेन्सियों द्वारा बुकिंग हेतु दिये गये टोल फ्री नम्बरों की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। टोल फ्री नम्बरों पर फोन करने पर कोई भी बुकिंग नहंी हो पा रही है और न ही ओटीपी आ रही है। 

कामार्शियल गैस सिलेण्डर लगभग पूरी तरह से बंद कर दिये गये हैं जिससे होटल व रेस्टोरेंट व्यवसाय पूरी तरह से बंद होने की कगार पर है। शादी-समारोहो एवं अन्य आयोजनों में दिक्कते आ रही है। पहले 15 दिन में प्रति उपभोक्ता प्रति गैस सिलेण्डर की व्यवस्था थी जो अब इसको बढाकर 25 दिन करने का दावा किया जा रहा है। कई गैस एजेंसियों में गैस वितरण के साथ लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। जिला प्रशासन एवं गैस एजेंसी द्वारा वितरण की पूरी व्यवस्था की बात कही जा रही है किन्तु आम जनमानस को गैस सिलेण्डर नहीं मिल पा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि गैस की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में है। समस्त गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है साथ ही कई-कई दिनों तक लाइन में लगने के बाद भी गैस नहीं मिल पा रही है। जिला प्रशासन द्वारा किये गये गैस सम्बन्धी दावे वास्तविकता से परे हैं । 
वहीं विधायक ने समस्या का समाधान कराने हेतु जल्द से जल्द कार्यवाही करने की बात कही साथ ही उप जिलाधिकारी पूजा साहू के माध्यम से राज्यपाल उप्र एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अरशद खान, हरीमोहन यादव, राहुल सोनी, अमन निषाद, अनिल आजाद, अजय वर्मा, जयकरन सिंह, अब्दुल हसरत, जाफर हुसैन, मो अनीस, विमल पाण्डेय, कैलाश सिंह, देव कुमार, सत्येन्द्र यादव, अनिकेत तिवारी, आशीष निषाद, शिवदत्त, शिवमोहन, सुनील, शैलेन्द्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0