दशकों से नहीं बन पाई मटदर भैरमबाबा की सड़क
मटदर के भैरम बाबा की सड़क आज भी निर्माण की राह ताक रही है। दर्जनों गाँव के लोगों के लिए भैरम बाबा आस्था के केंद्र हैं...
बुंदेली सेना नें डीएम से की सड़क निर्माण कराने की मांग
चित्रकूट। मटदर के भैरम बाबा की सड़क आज भी निर्माण की राह ताक रही है। दर्जनों गाँव के लोगों के लिए भैरम बाबा आस्था के केंद्र हैं। भादौ महीने में तो यहां लाखों भक्त पहुंचते हैं। बावजूद इसके आज तक यहां सड़क नहीं बन पाई। बारिश के मौसम में गिरते पड़ते लोग अपने आराध्य तक पहुंचते हैं। बुंदेली सेना नें जिलाधिकारी से सड़क निर्माण कराये जाने की मांग की है।
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह नें बताया कि पाठा क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों के दर्जनों गाँवों के लिए मटदर के भैरम बाबा आस्था के केंद्र हैं। इसके अलावा कर्वी माफी, सोनेपुर, सिद्धपुर, बनाड़ी, बिनायकपुर, कोलगदहिया, शीतलपुर समेंत अन्य गाँवों के हजारों लोग प्रतिवर्ष यहां भण्डारा आदि करने पहुंचते हैं। जंगल के कच्चे और ऊबड़ खाबड़ रास्ते से होकर ग्रामीण मटदर पहुंचते हैं। पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृक्षारोपण की शुरुआत करने मटदर के नजदीक उतरे थे। सीएम के निर्देश के बाद तत्कालीन डीएम शुभ्रान्त शुक्ला मटदर मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण कराने का यहां ग्रामीणों को आश्वासन दिया था, लेकिन जल्द ही जिलाधिकारी का स्थानांतरण हो गया और सड़क का मामला ठंडे बस्ते में चला गया। दशकों से सड़क की मांग हो रही है लेकिन न किसी जनप्रतिनिधि नें रूचि दिखाई न किसी अधिकारी नें कोई पहल की। बुंदेली सेना नें जिलाधिकारी पुलकित गर्ग से वन क्षेत्र की इस सड़क के निर्माण की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
