गायत्री महायज्ञ की सफलता के लिए लिया गया संकल्प

धर्मनगरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में माता भगवती देवी शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर 151 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की महा बैठक का...

Sep 9, 2025 - 10:17
Sep 9, 2025 - 10:17
 0  3
गायत्री महायज्ञ की सफलता के लिए लिया गया संकल्प

महा बैठक सम्पन्न

चित्रकूट। धर्मनगरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में माता भगवती देवी शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर 151 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की महा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 500 से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें यज्ञ व्यवस्था समिति, केंद्रीय समिति, संयोजक समिति सहित अन्य समितियों व प्रतिनिधियों ने यज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ रामनारायण त्रिपाठी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुये कहा कि माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी चित्रकूट के लिए और भी महत्वपूर्ण हैं। यहाँ माता ने महाप्रयाण की घोषणा की थीं। साथ ही 1994 यहां अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन किया था, जिसमें 25 लाख लोग शामिल हुए थे। इसी यज्ञ में माता ने इस धरती से जाने और आगे के मिशन के भविष्य की बात रखी थीं। इस दौरान आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले 151 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की व्यवस्था को लेकर चर्चा करते हुए यज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, इण्टरनेशनल पायनियर्स क्लब के अध्यक्ष केशव शिवहरे, राष्ट्रीय प्रतिष्ठान नरेन्द्र मोदी विचारमंच के अध्यक्ष मोहन लाल पाटीदार, उप जोन समन्वयक रामशंकर द्विवेदी, अध्यक्ष लोकभारती डॉ रजनीश सिंह, जिला समन्वयक विशेन सिंह, जिला संयोजक जितेन्द्र सिंह, सल्लू गुप्ता, एलडी सिंह, भवानीदीन यादव, अशोक दीक्षित, एलपी तिवारी, कमलेश तिवारी, रामचंद्र गुप्ता, रामप्रकाश खरे, डॉ महेन्द्र सिंह तोमर, कुश श्रीवास्तव, जमुना प्रसाद, विज्ञान चंद्र विश्वकर्मा, डॉ संतोष मिश्रा, डॉ प्रमिला मिश्रा, कमल सिंह, के त्रिपाठी, सुधा तिवारी, निधि पाण्डेय, विमला सिंह, अखिलेश निगम, राधेश्याम त्रिपाठी, अनीता सिंह, रामजानकी शुक्ला, अतुल तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, पुष्पा शर्मा, श्रवण गुप्ता, रामशरण शास्त्री, प्रमोद पटेल, शिवम मिश्रा, पं दिनेश, सविता शिवहरे, प्रीति गुप्ता, डॉ नरेश कुमार, गायत्री यादव, विमला पाण्डेय, रामसागर चतुर्वेदी, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0