आकार पत्र का वितरण कर धारा 20 का किया गया प्रकाशन
एडीएम न्यायिक, उप संचालक चकबन्दी अरुण कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को ग्राम नहरा परगना व तहसील राजापुर का आकार पत्र 23 का वितरण करते हुए धारा 20...
चित्रकूट। एडीएम न्यायिक, उप संचालक चकबन्दी अरुण कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को ग्राम नहरा परगना व तहसील राजापुर का आकार पत्र 23 का वितरण करते हुए धारा 20 का प्रकाशन किया गया। जिसमें मनोहर लाल वर्द्धन बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, शरद यादव चकबन्दी अधिकारी राजापुर, रमाकान्त यादव सहायक चकबन्दी अधिकारी, रमेश कुमार वर्मा चकबन्दी कर्ता, चकबन्दी लेखपाल, ग्राम प्रधान तथा ग्रामीण उपस्थित रहें।
उप संचालक चकबन्दी ने चकबन्दीकर्ता व चकबन्दी लेखपाल को निर्देशित किया कि तीन दिन तक ग्राम में बैठक कर आकार पत्र 23 का वितरण करना व आकार पत्र वितरण हो जाने के बाद तीन दिन तक ग्रामीणो को नक्शा में केसका चक कहाँ बना हुआ है बताया जाना सुनिश्चित करें। अगर किसी भी कास्तकार को बने हुये चक से आपत्ति है तो 15 जुलाई तक चकबन्दी अधिकारी न्यायालय में या ग्राम में ही चकबन्दी लेखपाल को दे सकते है। चकबन्दी अधिकारी राजापुर को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण ग्राम में ही तिथि नियत कर पक्षो को सुनकर गुण दोष पर करना सुनिश्चित करें। ताकि ग्रामीणो को शासन की मंशानुसार ग्राम में ही सस्ता व सुलभ न्याय मिल सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
