सीआईसी प्रधानाचार्य के पुत्र अभिषेक जर्मनी में बने वैज्ञानिक
चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह चौहान के सुपुत्र अभिषेक सिंह चौहान का जर्मनी की विश्व प्रसिद्ध केएलयू यूनिवर्सिटी...
चित्रकूट। चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह चौहान के सुपुत्र अभिषेक सिंह चौहान का जर्मनी की विश्व प्रसिद्ध केएलयू यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक के पद पर कैंपस सेलेक्शन हो जाने पर खुशी का माहौल है। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने प्रधानाचार्य को इस उपलब्धि के लिए मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
बता दें कि अभिषेक सिंह चौहान आईआईटी मुंबई से 2017 में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद दिल्ली में सिविल की तैयारी कर रहे थे। जब उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली तो वह अपनी मुख्य इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आए और जीआरई की परीक्षा उत्तीर्ण कर जर्मनी में विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय केएलयू में 2024 में प्रवेश लिया। 2 वर्ष बाद मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री सर्वोच्च अंको से उत्तीर्ण किया तो अभिषेक सिंह चौहान का चयन केएलयू यूनिवर्सिटी में ही कैंपस सेलेक्शन हो जाने के फलस्वरुप एक जुलाई को उन्होंने वैज्ञानिक के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह चौहान को माला पहनाई और मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
