पुलिस ने जंगल में की कॉम्बिंग

एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशों के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय के पर्यवेक्षण में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण...

Aug 10, 2026 - 10:04
Aug 10, 2026 - 10:04
 0  5
पुलिस ने जंगल में की कॉम्बिंग

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशों के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय के पर्यवेक्षण में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण, संदिग्ध अपराधियों, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी निशिकान्त राय, प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर अजीत पांडेय, थानाध्यक्ष मारकुंडी दीपक कुमार की उपस्थिति में पुलिस टीम द्वारा थाना मारकुण्डी क्षेत्र के चौरी जंगल में कॉम्बिंग की गयी। कॉम्बिंग का उद्देश्य जनपद के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। संवेदनशील इलाकों, भीड़ वाले स्थानों, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर रोकथाम करना है। साथ ही पुलिस की सक्रियता से जनता में सुरक्षा का भाव पैदा होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0