विपरीत परिस्थति में भी इंसान को नहीं होना चाहिए विचलित : सुमेधानंद महाराज

भागवतरत्न आचार्य नवलेश दीक्षित महाराज के आवास जग निवास में चल रही शिव पुराण के छठे दिन वृंदावन धाम से आए संत सुमेधानंद महाराज...

Aug 7, 2026 - 10:32
Aug 7, 2026 - 10:33
 0  7
विपरीत परिस्थति में भी इंसान को नहीं होना चाहिए विचलित : सुमेधानंद महाराज

चित्रकूट। भागवतरत्न आचार्य नवलेश दीक्षित महाराज के आवास जग निवास में चल रही शिव पुराण के छठे दिन वृंदावन धाम से आए संत सुमेधानंद महाराज ने बताया कि सत्य में संत बैठता है। चित्त में भगवान बैठते हैं और आनंद में श्री शिव पुराण का सरल श्रोता बैठता है। भगवान शिव अनादि है। पूरे संसार का प्रलय हो जाता है, लेकिन शिव और शिव की नगरी काशी का प्रलय कभी नहीं होता। महादेव की उपासना सबको करना चाहिए। स्त्री हो या पुरुष, बालक या बालिका जीवन में शिव परिवार से बहुत कुछ शिक्षा मिलती है। सब विपरीत हैो, लेकिन शिव हमेशा प्रसन्न है। जीवन में अनुकूल प्रतिकूल सभी परिस्थितियों आती हैं लेकिन अच्छे इंसान को कभी भी विचलित नहीं होना चाहिए। सुख सपना दुख बुलबुला दोनों है।

समापन अवसर पर पंडित नारायण दत्त त्रिपाठी, बड़े हनुमान, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया, डॉ सुरेंद्र अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, स्वप्निल अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, सदगुरु शिक्षा समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन, डा निर्मला गेहानी आदि श्रोतागण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0