मिशन शक्ति : महिलाओ, किशोरियों को बताए गए अधिकार
थाना भरतकूप पुलिस टीम ने पंचायत भवन ग्राम तरांव में जन चौपाल लगाकर महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक...
 
                                चित्रकूट। थाना भरतकूप पुलिस टीम ने पंचायत भवन ग्राम तरांव में जन चौपाल लगाकर महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया।
मिशन शक्ति फेज-5.0 महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल के तहत पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में थाना भरतकूप पुलिस टीम निरीक्षक अभयराज, एसआई अरविन्द कुमार, आरक्षी आदर्श गुप्ता, महिला आरक्षी अंजू वर्मा, श्रुतिका ने पंचायत भवन ग्राम तरांव में जन चौपाल लगाकर मिशन शक्ति के उद्देश्य से अवगत कराया। थानो में स्थापित महिला हेल्प डेस्क, सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी। बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, लड़किशों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है। हेल्प लाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करें। इसी क्रम में जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में अवगत कराया गया। हेल्पलाइन नंबरो के पम्पलेट बांटे गए।
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            